ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़की आर्य समाज का 45वां वार्षिकोत्सव संपन्न

आर्य समाज का 45वां वार्षिकोत्सव संपन्न

आर्य समाज रामनगर रुड़की का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न हो गया। कार्यक्रम का आरंभ यज्ञ से किया गया। जिसमें यजमान विराज सैनी और दीपक रहे। यज्ञ...

 आर्य समाज का 45वां वार्षिकोत्सव संपन्न
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSun, 11 Apr 2021 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

आर्य समाज रामनगर रुड़की का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न हो गया। कार्यक्रम का आरंभ यज्ञ से किया गया। जिसमें यजमान विराज सैनी और दीपक रहे। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य योगेंद्र रहे।

वार्षिकोत्सव में आचार्य प्रियंवदा वेद भारती, आचार्य रामचंद्र, आचार्य योगेंद्र द्वारा वेद कथा का प्रवचन और आर्य कल्याण सिंह बेदी द्वारा वैदिक भजनों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में आर्य समाज के संरक्षक रामेश्वर प्रसाद सैनी और यशवीर सिंह को उनके आर्य समाज में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। आर्य समाज के 4 नए सदस्य शिवकुमार, ज्ञान सिंह, सोनिया और अशोक ने सदस्यता ग्रहण की। मौके पर हाकम सिंह, डॉ.श्याम सिंह, डॉ. आलोक कुमार, विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गौरव गोयल, डॉ. श्वेता आर्य मैत्री को सम्मानित किया गया। आर्य समाज ने 25 बालक-बालिकाओं को आर्य समाज की पुस्तक व्यवहार भानु एक उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षा उषा आर्य, उपमंत्री संदीप यादव, संरक्षक रामेश्वर प्रसाद सैनी, मदन पाल शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद आर्य, विवेक अरोड़ा, गौतम, विराज, अर्चना शास्त्री, आनंद राणा, सेवक, योगेश उनकी धर्मपत्नी सेला उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें