2500 Students Take Oath to Save Himalayas at Montfort School मोंटफोर्ट के बच्चों ने ली हिमालय बचाने की शपथ, Roorki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki News2500 Students Take Oath to Save Himalayas at Montfort School

मोंटफोर्ट के बच्चों ने ली हिमालय बचाने की शपथ

रुड़की, संवाददाता। हरिद्वार रोड स्थित मोंटफोर्ट स्कूल में बुधवार को हिंदुस्तान अखबार के हिमालय बचाओ अभियान के तहत 2500 बच्चों ने शपथ ली। कॉलेज प्रधाना

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीWed, 3 Sep 2025 05:44 PM
share Share
Follow Us on
मोंटफोर्ट के बच्चों ने ली हिमालय बचाने की शपथ

हरिद्वार रोड स्थित मोंटफोर्ट स्कूल में बुधवार को हिन्दुस्तान अखबार के हिमालय बचाओ अभियान के तहत 2500 बच्चों ने शपथ ली। कॉलेज प्रधानाचार्य ब्रदर अलविट अब्राहम बच्चों को शपथ दिलाई। उन्होंने बच्चों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमालय का अस्तित्व धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। इसके परिणाम लोगों के सामने प्राकृतिक आपदा और मौसम के बिगड़े व्यवहार से सामने आ रहे हैं। इसका असर लोगों की जीवनशैली पर भी पड़ रहा है। इसलिए हिमालय को बचाने के लिए हर किसी को आगे आना होगा। इसके लिए पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों और बच्चों से अपने आसपास कम से कम एक पेड़ लगाने और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विकास के लिए पेड़ काटने जरूरी है, लेकिन विकास कार्य होने के बाद उतने ही पौधे भी रोपे जाने चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम में वाइस प्रिंसीपल ब्रदर आनंद, कॉर्डिनेटर दीपू थामस, विनोद, दीपक, आंचल वर्मा, शालिनी शर्मा आदि मौजूद रहे। ---

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।