ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीखेत में पेड़ से लटका मिला 16 वर्षीय किशोर का शव

खेत में पेड़ से लटका मिला 16 वर्षीय किशोर का शव

मामले को आत्महत्या का मान रही खानपुर पुलिसमामले को आत्महत्या का मान रही खानपुर पुलिस परिजन कर रहे आत्महत्या की संभावना से इंकार लक्सर। हमारे संवाददाता खानपुर के कर्णपुर गांव का 16 वर्षीय किशोर बीती...

खेत में पेड़ से लटका मिला 16 वर्षीय किशोर का शव
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSat, 15 Sep 2018 04:07 PM
ऐप पर पढ़ें

खानपुर के कर्णपुर गांव का 16 वर्षीय किशोर बीती शाम लापता हो गया। सुबह में उसका शव गांव से कुछ दूर खेत में खड़े पेड़ पर रस्सी से झूलता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले को आत्महत्या का मान रही है, जबकि परिजन आत्महत्या की बात को नकार रहे हैं। रविंद्र सिंह का बेटा अनुज (16) पास के एक निजी कॉलेज में कक्षा दस का छात्र था। शुक्रवार शाम को अनुज अचानक घर से लापता हो गया। परिजन रात भी उसे इधर-उधर ढूंढते रहे, पर उसका कोई पता नहीं चल पाया। सुबह गांव के कुछ लोग पशुओं को चारा लाने के लिए खेतों की तरफ गए थे। उन्हें किशोर का शव एक खेत में खड़े पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। उन्होंने किशोर के परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद गांव के काफी लोग मौके पर पहुंच गए और शव को नीचे उतार लिया। इसी दौरान खानपुर की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है, जबकि मृतक के परिवार के लोगों का कहना है कि उसकी किसी से भी कोई कहासुनी तक नहीं हुई थी। लिहाजा आत्महत्या करने की बात पूरी तरह गलत है। एसओ खानपुर दिलमोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि मामला सुसाइड का लग रहा है। हालांकि सुसाइड की वजह अभी सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर विस्तृत जांच कर इसका पता लगाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें