13-Year-Old Shot at Naming Ceremony Accused Arrested in Khanpur किशोर को गोली मारने का आरोपी युवक गिरफ्तार , Roorki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki News13-Year-Old Shot at Naming Ceremony Accused Arrested in Khanpur

किशोर को गोली मारने का आरोपी युवक गिरफ्तार

खानपुर में नामकरण उत्सव के दौरान 13 वर्षीय विवेक को गोली मारने वाले विनित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विवेक का उपचार मेरठ के नर्सिंग होम में चल रहा है और उसकी हालत अब स्थिर है। कोर्ट ने आरोपी को...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीSat, 4 Oct 2025 04:06 PM
share Share
Follow Us on
किशोर को गोली मारने का आरोपी युवक गिरफ्तार

नामकरण उत्सव में 13 वर्षीय किशोर को गोली मारने वाला युवक शुक्रवार देर रात खानपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शनिवार को मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। दो अक्टूबर को कलसिया खानपुर गांव में काला पुत्र यशपाल के बेटे के नामकरण समारोह का कार्यक्रम था। शाम को घर पर डीजे बज रहा था। इसमें काला के परिवार और रिश्तेदारी के अलावा गांव के कुछ युवक भी डांस कर रहे थे। पड़ोसी सुनील का 13 वर्षीय बेटा विवेक भी वहां मौजूद था। आरोप है कि इस दौरान गांव के विनित पुत्र नेकपाल ने पुरानी रंजिश के चलते देसी तमंचे से विवेक को गोली मार दी थी।

गोली से घायल विवेक मेरठ के एक नर्सिंग होम में भर्ती है। उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। सुनील की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को तलाश रही थी। खानपुर के एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि बीती रात पुलिस टीम ने विनित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हो गया है। शनिवार सुबह मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में एसओ धर्मेंद्र राठी, एसआई बलवंत सिंह, सिपाही भीम सिंह और सुनील कुमार मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।