Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki News10-Day Sanskrit Conversation Camp Begins at Motherhood University
दस दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर शुरु

दस दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर शुरु

संक्षेप:

रुड़की, कार्यालय संवाददाता। मदरहुड के आयुर्वेद विभाग के छात्र छात्राओं के लिए संस्कृत भारती रुड़की द्वारा दस दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का भव्य उद्घा

Dec 10, 2025 05:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share Share
Follow Us on

मदरहुड विश्वविद्यालय के आयुर्वेद विभाग में संस्कृत भारती रुड़की द्वारा दस दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर की शुरुआत बुधवार को हुई। शिविर संयोजिका श्रद्धा हिंदू ने बताया कि शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि बढ़ाना और शब्दावली का ज्ञान सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन मदरहुड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. नरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि संस्कृत भारती उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. आनंद भारद्वाज ने संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवा पीढ़ी के लिए इसके अध्ययन को आवश्यक बताया। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य प्रो. डॉ. पीयूष कपिल ने अपने संस्थान में इस प्रकार के संस्कृत शिविर के आयोजन के लिए संस्कृत भारती का आभार व्यक्त किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिक्षण प्रमुख विष्णु गौड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संस्कृत अध्ययन से होने वाले बौद्धिक एवं व्यावहारिक लाभों की जानकारी दी। शिविर संयोजिका श्रद्धा हिन्दू ने बताया कि यह शिविर आगामी 10 दिनों तक अपराह्न दो से चार बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें लगभग 400 से अधिक छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे। यह शिविर हमारी भावी पीढ़ी के निर्माण में सहायक होगा। संस्कृत हमारे राज्य की द्वितीय भाषा है। जिसका ज्ञान छात्र छात्राओं के लिए बहुत आवश्यक है। कार्यक्रम में संस्कृत भारती रुड़की की समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, प्राचार्यों एवं अध्यापकों ने सहभागिता की। मंच संचालन विष्णु गौड़ ने किया। इस दौरान डॉ. रीता शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, रिक्की, डॉ. विजय त्यागी आदि मौजूद रहे।