ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशतैराकी में युवराज और प्रियंका अव्वल

तैराकी में युवराज और प्रियंका अव्वल

ब्रेन डिस्कवरी ग्लोवल स्कूल छिद्दरवाला में आयोजित अंतर सदन तैराकी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में युवराज और प्रियंका साहनी ने प्रथम स्थान...

तैराकी में युवराज और प्रियंका अव्वल
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषWed, 11 Sep 2019 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्रेन डिस्कवरी ग्लोवल स्कूल छिद्दरवाला में आयोजित अंतर सदन तैराकी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में युवराज और प्रियंका साहनी ने प्रथम स्थान पाया। ब्रेन डिस्कवरी ग्लोवल स्कूल में आयोजित अंतर सदनीय तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजीव सिंह रौथाण ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों से खेल प्रतियागिताओं में भाग लेने को प्रेरित किया। बुधवार को तैराकी प्रतियोगिता के सब जूनियर के छात्र जसप्रीत सिंह, जूनियर वर्ग में सार्थक मल्ल, इंटर वर्ग में रोहन रावत, सान्वी बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में युवराज और प्रियंका साहनी प्रथम स्थान पर रहीं। वहीं सब जूनियर में यश, जूनियर में आर्यन रावत, इंटर में सचिन सजवाण और ऋषिता राणा द्वितीय स्थान पर रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें