दोस्तों की पार्टी शराब ले जा रहा युवक पकड़ा
मुनिकीरेती पुलिस ने शिवपुरी में चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा जो दोस्तों की पार्टी के लिए शराब ले जा रहा था। आरोपी लक्की की पहचान हुई है। पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें शराब बरामद हुई। लक्की के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और कार को सीज कर दिया गया है।

मुनिकीरेती पुलिस ने शिवपुरी में गुरुवार को चेकिंग के दौरान कार से दोस्तों की पार्टी के लिए शराब ले जा रहे एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी में कार से शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान लक्की पुत्र जीतराम, निवासी गोलाकुआं, शाहपुर बमेटा, वेबसिटी, गाजियाबाद के रूप में हुई। थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि पुलिस तपोवन में नियमित चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देख चालक ने कार घुमाने का प्रयास किया। शक होने पर बामुश्किल पुलिसकर्मियों ने कार को रोक लिया। बताया कि आरोपी कार चालक लक्की के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


