नालंदा के गौरवशाली ज्ञान परंपरा को पुनर्जीवित कर रहा लेखक गांव: मदन दिलावर

हिन्दुस्तान, रिषिकेष
Follow us on Google News
share

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने लेखक गांव का भ्रमण किया नालंदा के गौरवशाली ज्ञान परंपरा को पुनर्जीवित कर रहा लेखक गांव: मदन दिलावर नालंदा के ग

नालंदा के गौरवशाली ज्ञान परंपरा को पुनर्जीवित कर रहा लेखक गांव: मदन दिलावर

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि नालंदा के गौरवशाली ज्ञान परंपरा को देहरादून का लेखक गांव पुनर्जीवित कर रहा है। लेखक गांव वास्तव में एक अद्भुत और प्रेरणादायी स्थान है, जो साहित्य, संस्कृति और ज्ञान के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बुधवार को राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर थानो स्थित लेखक गांव पहुंचे। वहां उन्होंने नालंदा पुस्तकालय, शोध एवं अनुसंधान केंद्र, अटल प्रेक्षागृह सहित परिसर में स्थित संजीवनी वाटिका, जैन वाटिका, नवग्रह एवं नक्षत्र वाटिकाओं का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध ज्ञान-संसाधनों एवं शोध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लेखक गांव स्थित नालंदा पुस्तकालय की सराहना करते हुए कहा कि नालंदा पुस्तकालय प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की महान ज्ञान परंपरा को पुनर्जीवित करने का एक उत्कृष्ट प्रयास है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।