ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशभगवान गोवर्धन की पूजा कर सुख समृद्धि मांगी

भगवान गोवर्धन की पूजा कर सुख समृद्धि मांगी

ऋषिकेश के श्री जयराम आश्रम में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना...

भगवान गोवर्धन की पूजा कर सुख समृद्धि मांगी
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषMon, 28 Oct 2019 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें

ऋषिकेश के श्री जयराम आश्रम में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

सोमवार को श्री जयराम आश्रम में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। आश्रम पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने भगवान गोवर्धन की विधि विधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण इंद्रदेव का अभिमान खत्म करने के लिए इसी दिन हाथ की सबसे छोटी उंगली पर गोर्वधन पर्वत को उठाया। गोकुल वासियों को इंद्रदेव के प्रकोप से बचाकर उनका अहंकार तोड़ा था। कहा कि अभिमान सदैव आदमी को गिराता है और उसे अपनों से दूर करता है। इसलिए चाहे कोई भी कितना भी शक्तिशाली व धनी क्यों न हो, उसे अपने ऊपर घमंड नहीं करना चाहिए। श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान गोवर्धन की पूजा की व ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज का आशीर्वाद लिया। मौके पर मेयर अनिता ममगाईं, सतपाल ब्रह्मचारी, महामंडलेश्वर रामेश्वर दास, महंत हर्षवर्धन महाराज, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, गन्ना एवं चीनी विकास बोर्ड अध्यक्ष भगतराम कोठारी, विनोद अग्रवाल, बचन पोखरियाल, जगमोहन सकलानी, गंगाराम आडवाणी, चंद्रशेखर शर्मा, अशोक शर्मा, जयेंद्र रमोला, शिवमोहन मिश्रा,शिव सहगल, संजय शास्त्री,राजीव गौड़, मधुकर शर्मा, पीडी शर्मा, विशन खन्ना आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें