ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशविश्व शांति की कामना को श्रीराम महायज्ञ में डाली आहूति

विश्व शांति की कामना को श्रीराम महायज्ञ में डाली आहूति

पंजाब सिंध क्षेत्र आश्रम में विश्व शांति हेतु सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। महायज्ञ में विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने विश्व शांति की कामना को लेकर आहुति...

विश्व शांति की कामना को श्रीराम महायज्ञ में डाली आहूति
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषTue, 18 Feb 2020 11:54 PM
ऐप पर पढ़ें

पंजाब सिंध क्षेत्र आश्रम में सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ

ऋषिकेश। हमारे संवदादाता

पंजाब सिंध क्षेत्र आश्रम में विश्व शांति हेतु सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। महायज्ञ में विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने विश्व शांति की कामना को लेकर आहुति डाली। सात दिवसीय महायज्ञ के तहत 23 फरवरी को गंगा पूजन व 600 मीटर लंबी साड़ी चढ़ाकर गंगा स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा।

मंगलवार को पंजाब सिंध क्षेत्र आश्रम के राधा कृष्ण मंदिर में विश्व शांति को हुए सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली आदि प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति डाली। महायज्ञ के मुख्य संयोजक तिरुपति बालाजी हनुमान मंदिर के पुजारी बाबा स्वामी परमेश्वर दास ने बताया कि महायज्ञ का आयोजन विश्व शांति को लेकर किया गया है। यह सात दिन तक चलेगा।

बताया कि कार्यक्रम में विश्व शांति के साथ ही गंगा को स्वच्छ व निर्मल रखने का संदेश भी दिया जाएगा। सात दिवसीय महायज्ञ कार्यक्रम में 23 फरवरी को गंगा माता की पूजा अर्चना व 600 मीटर लंबी साड़ी चढ़ाई जाएगी। मौके पर महंत स्वामी प्रयाग राज गिरी, पंडित रवि शास्त्री, पंडित चेतराम शर्मा, अभिषेक शर्मा, मनोज पांडे, राम चौबे, शैलेंद्र गिरी, दिलीप गिरी, आनंद दास, कृष्ण गिरी, अशोक कुमार अरोड़ा, सभासद रीना शर्मा, पंडित वेद प्रकाश, विनोद, आदेश, मनोज बड़थ्वाल, ओम प्रकाश, नितिन पुरोहित आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें