Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsWorld Cancer Day Awareness Program at AIIMS Rishikesh Highlights Cancer Symptoms and Prevention
500 मीटर सड़क बनी मुसीबत, धूल और गड्ढों से जनता त्रस्त

500 मीटर सड़क बनी मुसीबत, धूल और गड्ढों से जनता त्रस्त

संक्षेप:

एम्स ऋषिकेश में विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने कैंसर के लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी दी। कैंसर योद्धाओं ने अपनी कहानियाँ साझा कीं। प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि समय पर जांच कराना महत्वपूर्ण है। सर्वाइकल कैंसर पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 15 बच्चों को सम्मानित किया गया।

Feb 04, 2026 06:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

एम्स ऋषिकेश में विश्व कैंसर दिवस पर बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने लोगों को कैंसर के लक्षण और बचाव की जानकारी दी। कैंसर योद्धाओं ने अपनी कहानी साझा कर व्यक्तिगत देखभाल के महत्व पर जोर दिया। एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि कैंसर घातक बीमारी है लेकिन समय पर जांच करवाकर सही इलाज शुरू करने से रोगी की जान बचाई जा सकती है। गायनी विभाग की हेड प्रो. जया चतुर्वेदी ने कहा कि अचानक वजन कम होने, लगातार थकान महसूस करने या शरीर के किसी अंग में गांठ बनने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करना कैंसर से बचने की कुंजी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौके पर चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी सत्या श्री, मेडिकल ऑन्कोलोजी हेमोटोलॉजी विभाग के हेड प्रो. उत्तम नाथ, डॉ. अमित सहरावत और डॉ. दीपक सुन्दरियाल, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग की डॉ. स्वीटी गुप्ता, डॉ. दीपा एम. जोसफ, बाल रोग विभागाध्यक्ष प्रो. नवनीत भट, डॉ. मोहित धींगढ़ा, डॉ. दलजीत कौर आदि मौजूद रहे। सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जागरूक एम्स के गायनेकोलॉजी विभाग द्वारा ओपीडी एरिया में महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा नुक्कड़ नाटक आयोजित कर लोगों को सर्वाइकल कैंसर से जुड़े जोखिम कारकों, कारणों, लक्षणों और इलाज के विकल्पों के बारे में जानकारी दी। मौके पर सीएनओ डॉ. अनीता रानी कंसल, डॉ. अनुपमा बहादुर, वंदना, अंशु, दीपिका, दीप्ति रावत, अनीता शर्मा आदि रहे। कैंसर योद्धाओं को किया सम्मानित ऋषिकेश। एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कैंसर को हराकर स्वस्थ जीवन जी रहे 15 बच्चों को सम्मानित किया। इनमें 4 साल से 17 साल तक की कम उम्र के बच्चे भी शामिल हैं। इन सभी का एम्स में ही इलाज हुआ है और समय रहते इलाज करवाने के बाद अब ये सभी स्वस्थ जीवन बिता रहे हैं।