Workshop on Gender Equality at Omkaranand Institute of Management and Technology लैंगिक समानता को बढ़ावा देना जरूरी, Rishikesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsWorkshop on Gender Equality at Omkaranand Institute of Management and Technology

लैंगिक समानता को बढ़ावा देना जरूरी

ओंकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में लैंगिक समानता पर कार्यशाला आयोजित की गई। संजय नौटियाल ने समाज में इसकी आवश्यकता पर जोर दिया। प्रतिभा और संजय ने छात्रों को जेंडर असमानता के...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषMon, 17 March 2025 07:56 PM
share Share
Follow Us on
लैंगिक समानता को बढ़ावा देना जरूरी

ओंकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में लैंगिक समानता विषय पर कार्यशाला हुई। जिसमें वक्ताओं ने समाज में लैंगिक समानता की आवश्यकता पर जोर दिया। सोमवार को मुनिकीरेती स्थित ओंकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में लैंगिक समानता विषय पर आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के समन्वयक संजय नौटियाल ने किया। उन्होंने समाज में लैंगिक समानता की आवश्यकता पर जोर दिया। रिसोर्स पर्सन प्रतिभा और संजय नौटियाल ने छात्र-छात्राओं को इंटरएक्टिव एक्टिविटीज के माध्यम से जेंडर असमानता को समझने और इससे निपटने के उपायों पर चर्चा की। संस्थान के निदेशक डॉ. पीके राठी ने खुद के भीतर मौजूद पूर्वाग्रहों को पहचाना, समाज में फैली पितृसत्तात्मक सोच और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय भागीदारी के बारे में बताया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। मौके पर डॉ. विकास गैरोला, डॉ. रितेश चौधरी, प्रिंसिपल डॉ. संतोष डबराल, प्रमोद उनियाल, नवीन द्विवेदी, विजयकांत ममगाईं, योगाचार्य नीतू मिश्रा, संगीता पाण्डेय, प्रियंका देशवाल, विकी सिंह, आयुषी थापा, अजीत नेगी, इति गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।