निजी कंपनी के खिलाफ दूसरे दिन भी धरना
लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र में कर्मचारियों ने एक निजी कंपनी के खिलाफ शोषण के आरोप में धरना जारी रखा। श्रम विभाग की अनदेखी से नाराज कर्मचारियों ने प्रबंधन पर उनकी जायज मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को बढ़ाया जाएगा।

लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी कंपनी में शोषण का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन गुरुवार को भी जा रहा। शिकायत के बावजूद श्रम विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर कर्मचारी खफा दिखे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए मामले में विभागीय अधिकारियों से अतिशीघ्र प्रभावी कदम उठाने की मांग दोहराई। गुरुवार को लालतप्पड़ में धरनास्थल पर आंदोलनकारी ऋषि रावत आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन लंबे समय से उनकी जायज मांगों की अनदेखी कर रहा है। वेतन विसंगतियां, सेवा संबंधी समस्याएं और कर्मचारियों के हितों का लगातार हनन किया जा रहा है। शिकायत के बाद भी प्रबंधन समाधान निकालने की बजाय हठधर्मिता पर अड़ा है।
पवन कुमार ने चेतावनी दी है कि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को व्यापक किया जाएगा। धरने में पवन नेगी, विमल सिंह, ममता देवी, संगीता देवी, कमला कोठियाल, चंद्र किशोर, संदीप चौहान, प्रकाश थापा, श्याम सिंह थापा, भूपेंद्र सिंह, बलदेव, विपिन नेगी, निखिल लिंगवाल, मोहित नेगी, विक्रम नेगी आदि शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



