ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशरजिस्ट्रार कानूनगो के कार्य बहिष्कार से कामकाज प्रभावित

रजिस्ट्रार कानूनगो के कार्य बहिष्कार से कामकाज प्रभावित

लंबित मांगों को लेकर रजिस्ट्रार कानूनगो के तीन घंटे के कार्य बहिष्कार के चलते तहसील में कामकाज प्रभावित रहा। विभिन्न कामों से तहसील दफ्तर पहुंचे...

रजिस्ट्रार कानूनगो के कार्य बहिष्कार से कामकाज प्रभावित
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषThu, 21 Oct 2021 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

ऋषिकेश। संवाददाता

लंबित मांगों को लेकर रजिस्ट्रार कानूनगो के तीन घंटे के कार्य बहिष्कार के चलते तहसील में कामकाज प्रभावित रहा। विभिन्न कामों से तहसील दफ्तर पहुंचे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। कंप्यूटरीकृत खतौनी, भूमि की नकल लेने के लिए तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। दाखिल खारिज का कार्य भी प्रभावित रहा है।

ऋषिकेश तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो लंबित मांगों को लेकर सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक कार्य बहिष्कार पर हैं। इसके बाद काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। रजिस्ट्रार कानूनगो के आंदोलन से तहसील में कंप्यूटीकृत भू खतौनी, रिकार्ड रूम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार कोर्ट से संबंधित कार्य प्रभावित हो रहे हैं। दूर दराज से आने वाले लोगों पर कार्य बहिष्कार भारी पड़ रहा है।

रजिस्ट्रार कानूनगो से जुड़े सभी कार्य दोपहर 1 बजे के बाद ही हो रहे हैं। गुरुवार को प्रतीतनगर रायवाला, रानीपोखरी से आए लोगों ने बताया कि कंप्यूटरीकृत भूमि खतौनी लेने सुबह 11 बजे आए। कंप्यूटरीकृत खतौनी कक्ष में जाकर खसरा नंबर बताकर खतौनी की डिमांड की तो डाटा एंट्री ऑपरेटर ने जवाब दिया एक बजे के बाद आना अभी कार्य बहिष्कार है। दो घंटे इंतजार किया तब जाकर कंप्यूटरीकृत खतौनी मिली।

रजिस्ट्रार कानूनगो एक बजे के बाद काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे हैं। रजिस्ट्रार कानूनगो प्रमोद कुमार ने बताया कि 25 को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसके बाद भी सरकार नहीं चेती तो 2 नवंबर से बेमियादी हड़ताल के लिए बाध्य होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें