ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशभाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया

भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया

नव नियुक्त भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता शाह और अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरदार सतीश सिंह का भाजपाइयों ने स्वागत किया। वक्ताओं ने...

भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषSun, 05 Feb 2023 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

ऋषिकेश, संवाददाता।

नव नियुक्त भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता शाह और अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरदार सतीश सिंह का भाजपाइयों ने स्वागत किया। वक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आगामी चुनावों के मद्दनेजर सरकार की जनकल्याण योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

रविवार को हरिद्वार मार्ग स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नव नियुक्त भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता शाह और अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरदार सतीश सिंह का स्वागत किया। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी और पूरी तरह से डिजिटल पार्टी बन गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक के तीन करोड़ से अधिक पदाधिकारी महज एक क्लिक की दूरी पर है। पार्टी के भीतर संवाद और संदेश का यह बड़ा माध्यम बन गया है। दिल्ली मुख्यालय से आज देश के किसी भी राज्य के किसी भी पदाधिकारी से सीधे बात की जा सकती है। कहा कि महिला मोर्चा और अल्प संख्यक मोर्चा आगामी चुनावों में अपनी अहम भूमिका निभाएगा। स्वागत करने वालों में मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश सुमित पंवार, मंडल अध्यक्ष श्यामपुर सुरेंद्र सिंह सुमन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश शर्मा, पार्षद शिव कुमार गौतम, विकास तेवतिया, नितिन सक्सेना, विवेक शर्मा, रंजन अंथवाल, त्रिलोक सिंह, जगावर सिंह, अभिनव पाल, मीनाक्षी देवी आदि उपस्थित रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें