वायरल वीडियो में रिफलिंग पर दो लोगों पर केस
डिलीवरी वाहन में घरेलू गैस सिलेंडर से रिफिलिंग करते हुए एक कर्मचारी का वीडियो वायरल होने के बाद पूर्ति विभाग ने गैस एजेंसी के कर्मचारी आशीष और वाहन मालिक योगेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच के दौरान यह पता चला कि वीडियो ऋषिकेश क्षेत्र का है। विभागीय टीम ने औचक निरीक्षण भी किया।

डिलीवरी वाहन में घरेलू गैस सिलेंडर से रिफिलिंग करने के मामले में वायरल वीडियो के आधार पर पूर्ति विभाग ने गैस एजेंसी के एक कर्मचारी आशीष और वाहन मालिक योगेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। निरीक्षण के बाद विभागीय टीम ने संबंधित डिलीवरी कर्मचारी के खिलाफ यह कार्रवाई की है। कुछ दिन पहले नगर के बनखंडी क्षेत्र में एक गैस होम डिलीवरी वाहन में सिलेंडर से रिफलिंग करते हुए कर्मचारी का वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो पूर्ति विभाग तक भी पहुंचा। जांच में पता चला कि वीडियो ऋषिकेश क्षेत्र का है। गैस एजेंसी का डिलीवरी करने वाला कर्मचारी यह रिफिलिंग कर रहा था।
रविवार को विभागीय टीम ने एजेंसी का औचक निरीक्षण भी किया। कार्यालय में तैनात कर्मचारियों को हटाने के निर्देश दिए। पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली ने बताया कि डिलीवरी वाहन के मालिक और गैस एजेंसी के कर्मचारी पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाल कैलास चंद्र भट्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एजेंसी को ऐसे मामले में निगरानी करने को कहा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


