ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशविजयपाल अध्यक्ष और देवानंद बने सचिव

विजयपाल अध्यक्ष और देवानंद बने सचिव

खदरी खड़कमाफ में श्यामपुर ई रिक्शा एसोसिएशन का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से विजय पाल सिंह रावत अध्यक्ष और देवानंद बर्थवाल सचिव बनाए...

विजयपाल अध्यक्ष और देवानंद बने सचिव
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषSun, 05 Feb 2023 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

ऋषिकेश, संवाददाता।

खदरी खड़कमाफ में श्यामपुर ई रिक्शा एसोसिएशन का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से विजय पाल सिंह रावत अध्यक्ष और देवानंद बर्थवाल सचिव बनाए गए।

रविवार को ग्राम खदरी खड़कमाफ में ई-रिक्शा संचालकों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से श्यामपुर ई रिक्शा एसोसिएशन का गठन किया गया। इसमें विजय पाल सिंह रावत को अध्यक्ष, उमेश जोशी को उपाध्यक्ष, देवानंद बर्थवाल को सचिव, राकेश सिंह नेगी को सह सचिव, कुमार सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य में सुशील लखेड़ा, मोहन कुकरेती, रोहिणीधर बर्थवाल, रमेश राणाकोटि, करण सिंह रावत और विक्रम सिंह रावत को रखा गया। नवनियुक्त अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत ने बताया कि एसोसिएशन का गठन तीन वर्ष के लिए किया गया है। इसके पश्चात नई कार्यकारिणी बनाई जाएगी। एसोसिएशन की मासिक बैठक प्रत्येक माह की 11 तारीख को होगी। इस दौरान एसोसिएशन के प्रपत्र, स्टीकर, टोकन और अभिलेखों को भी बनाने का निर्णय लिया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें