ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशवैदिक संस्कृति पुस्तक का विमोचन

वैदिक संस्कृति पुस्तक का विमोचन

अंतरराष्ट्रीय वैदिक फाउंडेशन हिमालयन योगालय आश्रम में कार्यक्रम वैदिक संस्कृति पुस्तक का विमोचन वैदिक संस्कृति पुस्तक का विमोचन वैदिक संस्कृति...

वैदिक संस्कृति पुस्तक का विमोचन
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषThu, 08 Apr 2021 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

ऋषिकेश। वरिष्ठ संवाददाता

अंतरराष्ट्रीय वैदिक फाउंडेशन हिमालयन योगालय आश्रम में वैदिक संस्कृति पुस्तक का विमोचन किया गया। अग्नि अखाड़े के स्मामी संपूर्णानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति का कोई सानी नहीं है। इसके लिये लोगों को प्रेरित करना होगा।

गुरुवार को आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में अग्नि अखाड़े के सचिव स्वामी संपूर्णानंद सरस्वती, महंत लोकेश दास महाराज एवं शंकराचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रवि शास्त्री ने वैदिक संस्कृति पुस्तक का विमोचन किया। स्वामी संपूर्णानंद सरस्वती ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। विदेशी भारतीय संस्कृति के कायल हो रहे हैं। कहा कि पुस्तक के माध्यम से संत महात्माओं के संदेश लोगों तक पहुंचेगे। आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी शंकर तिलक महाराज ने कहा कि वैदिक संस्कृति पुस्तक जनमानस के लिए कारगर साबित होगी।

फोटो-9 आरएसके 10 गुरूवार को योगालय आश्रम में वैदिक संस्कृति पुस्तक का विमोचन किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें