
शिक्षा की देवी मां सरस्वती की हुई पूजा अर्चना
ऋषिकेश में वसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की पूजा की गई, जहां बच्चों ने ज्ञान और सफलता की कामना की। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यह पर्व नवचेतना और सकारात्मकता का प्रतीक है। विभिन्न विद्यालयों में हवन पूजन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
तीर्थनगरी ऋषिकेश में शुक्रवार को वसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। बच्चों ने सरस्वती की अराधना कर अपने सफल भविष्य की कामना की। शुक्रवार को आदर्श नगर स्थित जातीराम अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बच्चों और शिक्षकों ने हवन पूजन किया। प्रधानाचार्य गुरु प्रसाद उनियाल ने कहा कि मां सरस्वती की जन्म उत्सव पर हवन करवाना भारतीय संस्कृति है। मौके पर डॉ. दीपक तायल, सहप्रदेश निरीक्षक शिशु शिक्षा समिति उत्तराखंड विनोद रावत, नवल किशोर कपूर, अतुल जैन, गोपाल नारंग, संतोष डबराल, भाग सिंह रावत, दिगंबर गुसाईं, मनमोहन शाह, अपर्णा रावत, संजू शर्मा, स्वाति आदि उपस्थित रहे।
उधर, पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला में वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा की गई। मौके पर प्रधानाचार्य विजय बड़ोनी, समाजसेवी गजेंद्र उनियाल मौजूद रहे। जयदेव प्रसाद उमा दत्त कुड़ियाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज 14 बीघा में वसंत पंचमी पर सुंदरकांड पाठ किया गया। मौके पर प्रधानाचार्या रजनी रावत, प्रदीप रावत, दुर्गा प्रसाद थपलियाल, सतीश रतूड़ी, शांति प्रकाश, विक्रम भास्कर, कविता नेगी, लक्ष्मी जोशी, अर्चना उनियाल, रेणु भट्ट, विनिता बिजल्वाण, ऊषा घिल्डियाल, कविता ध्यानी, रंजना रावत उपस्थित रहे। --------- नवचेतना का प्रतीक है वसंत पंचमी: प्रेमचंद ऋषिकेश। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने वसंत पंचमी पर पंजाब एंड सिंध क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक कर प्रदेश की खुशहाली, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी का पर्व ज्ञान, ऊर्जा और नवचेतना का प्रतीक है। यह पर्व समाज में सकारात्मकता, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। मौके पर विनोद घई, मोहन सिंह, रीना शर्मा, वेद प्रकाश, राजेश सेमवाल, दिगंबर नौटियाल, इंद्रजीत सिंह, संदीप शास्त्री, अजय पाल, नवनीत नागलिया आदि रहे। वसंत ऋतु देता है नव जीवन: चिदानंद ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में वसंत पंचमी का पर्व अत्यन्त श्रद्धा, भक्ति और दिव्यता के साथ मनाया गया। इस दौरान मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। चिदानंद सरस्वती ने कहा कि वसंत पंचमी, जीवन में नये उल्लास, नई चेतना और सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है। वसंत तो ऋतुराज है, वह ऋतु जो प्रकृति को नवजीवन देता है, पुष्पों में रंग भर देता है और मन को भी सृजन, करुणा एवं आनंद की ओर प्रेरित करता है। इस दिन मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था, जो अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश प्रदान करता हैं। मां सरस्वती श्वेत वस्त्र, श्वेत कमल और वीणा धारण करती हैं, ये सभी पवित्रता, शान्ति और संतुलन के प्रतीक हैं। हवन में विद्यार्थियों ने आहुति डाली डोईवाला। हर ज्ञानचंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डोईवाला में वसंत पंचमी पर हवन पूजन किया गया। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, विद्युत विभाग के एसडीओ गिरिराज सैनी के साथ ही शिक्षकों और बच्चों ने हवन में आहूतियां डालीं। मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र अग्रवाल, प्रधानाचार्य महेश चंद्र गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल, विनय जिंदल, नरेंद्र गोयल, संजीत पांडे, नरेश बलूनी, मनिंदर कुमार, मनीष नेगी, अर्पित नेगी, हिमांशु बिष्ट, रितु पाल, संगीता पाल मौजूद रहे। भानियावाला स्थित एनएवी जीएस एकेडमी में वसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी,संस्थान के निदेशक अमरजीत सिंह नेगी, भाविका सोलंकी, वंशिका गैरोला, पार्थ जोशी, मोनिका नेगी, संदीप उनियाल, नितेश गुसाईं आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




