ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशउत्तराखंडी गीत रंगीलो पहाड़ का लोकार्पण

उत्तराखंडी गीत रंगीलो पहाड़ का लोकार्पण

गढ़वाल महासभा ने होली पर आधारित उत्तराखंडी गीत रंगीलो पहाड़ को लोकार्पण किया। यह गीत हुड़दंग व शोर शराबे से दूर पहाड़ी गीतों संग नाच गाकर होने वाली उत्तराखंडी होली को दर्शाता है। वक्ताओं ने पहाड़ी...

उत्तराखंडी गीत रंगीलो पहाड़ का लोकार्पण
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषSat, 16 Mar 2019 06:15 PM
ऐप पर पढ़ें

गढ़वाल महासभा ने होली पर आधारित उत्तराखंडी गीत रंगीलो पहाड़ को लोकार्पण किया। यह गीत हुड़दंग व शोर शराबे से दूर पहाड़ी गीतों संग नाच गाकर होने वाली उत्तराखंडी होली को दर्शाता है। वक्ताओं ने पहाड़ी संस्कृति के संरक्षण व प्रचार प्रसार के लिए इस प्रकार के लोकगीतों को जरूरी बताया।

शनिवार को दून मार्ग स्थित गढ़वाल महासभा के प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर होली पर आधारित लोक गायक कमल जोशी के नए गीत रंगीलो पहाड़ का लोकार्पण मुख्य अतिथि बॉलीवुड पार्श्व गायिका इंडियन आइडल फेम टियारा कर शर्मा, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजे सिंह नेगी, आचार्य द्वारिका भट्ट एवं लोक गायक धूम सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि टियारा कर शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड से उन्हें बहुत लगाव है। किसी पहाड़ी गीत को गाने की भी उनकी दिली ख्वाइश भी है। लोक गायक कमल जोशी ने गीत रंगीलो पहाड़ के बारे में बताते हुए कहा कि यह गीत पहाड़ प्रेम से ओतप्रोत है। जो पहाड़ में होली त्योहार के मनाने के प्रेम भरे अंदाज को दर्शाता है। उत्तराखंड महासंघ बेंगलुरु द्वारा प्रायोजित यह गीत उनके द्वारा लिखा व गाया गया है। जिसका संगीत ज्योति प्रकाश व विक्की जुयाल ने दिया है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजे नेगी ने कहा कि पहाड़ की होली की तो अपनी ही विशेषता है। मौके पर महासभा के प्रदेश महामंत्री उत्तम सिंह असवाल, मयंक भट्ट, ट्विंकल सेमवाल, आशुतोष कुड़ियाल, मनोज नेगी, मनोज नौटियाल आदि मौजदू थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें