छात्रों ने केंद्रीय योजनाओं की जमीनी स्थिति का अध्ययन किया

हिन्दुस्तान, रिषिकेष
Follow us on Google News
share

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की छात्र टीम ने नीति आयोग की पहल पर केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अध्ययन सफलतापूर्वक पूरा किया। अध्ययन में जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, और पीएम-जेएवाई जैसी योजनाओं के प्रभाव का मूल्यांकन किया गया। कुलपति प्रो. एनके जोशी ने टीम को बधाई दी और भविष्य में इसी प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही।

छात्रों ने केंद्रीय योजनाओं की जमीनी स्थिति का अध्ययन किया

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की छात्र टीम ने नीति आयोग की पहल पर केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का अध्ययन कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। जिसकी संपूर्ण जानकारी योजना के नोडल अधिकारी ने कुलपति को दी।

अध्ययन की प्रक्रिया

विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. डीसी गोस्वामी ने श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी को बताया कि यह अध्ययन विकास अनुश्रवण एवं मूल्यांकन कार्य के अंतर्गत किया गया, जिसमें उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय को सौंपी गई थी। इसमें प्रो. डीसी तथा कोर टीम सदस्य प्रो. अंजनी प्रसाद दुबे, प्रो. अरुण पी सूत्रधार के नेतृत्व में छात्र टीम ने हरिद्वार और देहरादून जनपद के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीण लाभार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। सर्वेक्षण के दौरान डोईवाला, रायपुर, लक्सर और रुड़की विकासखंड के कई गांवों में केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया गया। अध्ययन में विशेष रूप से जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण, पोषण 2.0 तथा पीएम-जेएवाई जैसी योजनाओं के प्रभाव एवं क्रियान्वयन से जुड़ी चुनौतियों का मूल्यांकन किया गया। छात्र टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर योजनाओं के लाभ, पहुंच और जमीनी समस्याओं की जानकारी जुटाई।

उद्देश्य और सुझाव

नोडल अधिकारी प्रो. डी.सी. गोस्वामी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सरकारी योजनाओं की वास्तविक स्थिति को समझना और उनके प्रभाव का आकलन करना है। अध्ययन से प्राप्त जानकारी के आधार पर योजनाओं के अधिक प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सुझाव तैयार किए जाएंगे।

टीम की सफलता

कुलपति प्रो. एनके जोशी ने सर्वेक्षण कार्य पूर्ण होने पर टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के छात्र क्षमता संवर्धन कार्यक्रम निरंतर संचालित करने की बात कही। सर्वेक्षण कार्य में निशांत, प्रियांशु, शुभम, शिशुपाल, गौरव, रवीना, हर्षिता, वंशिका सहित अन्य छात्रों ने सहयोग प्रदान किया। विश्वविद्यालय द्वारा इस अध्ययन की विस्तृत रिपोर्ट नीति आयोग को सौंप दी गई है।

सामान्य प्रश्न

इस अध्ययन का मुख्य उद्देश्य क्या था?
इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सरकारी योजनाओं की वास्तविक स्थिति को समझना और उनके प्रभाव का आकलन करना है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।