Uttarakhand Secondary Teacher Union Meeting Mahavir Bisht Appointed Provincial Secretary महावीर बिष्ट बने उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री, Rishikesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsUttarakhand Secondary Teacher Union Meeting Mahavir Bisht Appointed Provincial Secretary

महावीर बिष्ट बने उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक ऋषिकेश में हुई, जिसमें महावीर बिष्ट को प्रांतीय महामंत्री नियुक्त किया गया। शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। महावीर बिष्ट ने सरकार से अशासकीय विद्यालयों और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषSat, 6 Sep 2025 06:56 PM
share Share
Follow Us on
महावीर बिष्ट बने उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक शनिवार को ऋषिकेश में हुई, जिसमें महावीर बिष्ट को प्रांतीय महामंत्री नियुक्त किया गया। बैठक में संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की। शनिवार को त्रिवेणी घाट स्थित श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड संयुक्त कर्मचारी परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय तथा उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ प्रांतीय अध्यक्ष मेजर स्वतंत्र मिश्रा ने किया। बैठक में उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री जगमोहन रावत के निधन से महामंत्री के पड़े रिक्त पद पर जनपद पौड़ी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष महावीर बिष्ट को महामंत्री नियुक्त किया गया।

इसके साथ ही रुद्रप्रयाग के जिलाध्यक्ष सुखदेव सिंह रावत को प्रांतीय उपाध्यक्ष, नैनीताल जनपद के पीसी जोशी को प्रांतीय संरक्षक तथा भगतसिंह बिष्ट को पौड़ी गढ़वाल जनपद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त प्रांतीय महामंत्री महावीर बिष्ट ने कहा कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों और उनमें कार्यरत शिक्षकों की मांगों पर सरकार लगातार अनदेखी कर रही है। शासन स्तर पर जिन समस्याओं का निराकरण किया जा सकता है, सरकार उस पर भी ध्यान नहीं दे रही है। इसके लिए हम सभी को संघर्ष का रास्ता अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने अशासकीय राज्य सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों कार्यरत तदर्थ शिक्षकों के विनियमितिकरण, चयन वेतनमान में तदर्थ सेवा का लाभ जोड़ने, प्रधानाचार्य पदों को शत प्रतिशत पदोन्नति से भरने, एनपी एस की धनराशि शिक्षकों के सीधे प्रान खाते में ट्रांसफर किए जाने, 2005 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन में आच्छादित किए जाने, 10000 रुपये मानदेय प्राप्त शिक्षकों को गेस्ट टीचर के रूप में 25000 रुपये स्वीकृत किए जाने समेत 28 सूत्रीय मांगों को प्रांतीय कार्यकारिणी के समक्ष पुरजोर रखा। इसके साथ ही विभिन्न जनपदों के जिलाध्यक्षों ने अपनी अपनी समस्याओं को सदन में रखा। प्रांतीय अध्यक्ष मेजर स्वतंत्र मिश्रा ने कहा कि संगठन शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए भरसक प्रयास करता चला आ रहा है। संगठन की बदौलत ही बहुत सारे शासनादेश शासन द्वारा विगत दिनों में जारी किए गए हैं। कहा कि संगठन में एकजुटता जरूरी है। उन्होंने सभी जनपदों की शाखा इकाईयों से सदस्यता शुल्क शीघ्र जमा कराए जाने के लिए अनुरोध किया। उत्तराखंड संयुक्त कर्मचारी परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष अरूण कुमार पांडेय ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की सदन के बीच रखी मांगों के निस्तारण के संबंध मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव से शीघ्र वार्ता कराने का संगठन को भरोसा दिलाया। बैठक के अंत में पूर्व प्रदेश महामंत्री स्व. जगमोहन रावत की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रांतीय सलाहकार ईबी कुमार, प्रदेश भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. प्रदीप त्यागी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष जितेन्द्र पुंडीर, प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज सैनी, प्रांतीय संरक्षक आरपी तिवारी, महाविद्यालय प्राचार्य विजय जुगलाण, प्रांतीय प्रवक्ता कौशलेश गुप्ता, आय व्यय निरीक्षक यशवंत भंडारी, टिहरी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रावत, जिला मंत्री सुन्दरलाल उनियाल, पौड़ी जिला अध्यक्ष भगत बिष्ट, देहरादून जिलाध्यक्ष महावीर सिंह मेहता, हरिद्वार जिलाध्यक्ष राजेश सैनी, नैनीताल जिलाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, बागेश्वर जिलाध्यक्ष प्रकाश, अजय कौशिक, संजय रावत, प्रधानाचार्य रमेश थपलियाल, प्रधानाचार्य अजीत पाल सिंह रौथाण, आरपी सुरीरा, मनोज शर्मा, गनपत सिंह, अजय बिष्ट, धनंजय रावत आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।