Uttarakhand Literary Event Launch of Chhap Chhapi Poetry Collection by Emerging Writers छप छपि काव्य संग्रह का हुआ विमोचन, Rishikesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsUttarakhand Literary Event Launch of Chhap Chhapi Poetry Collection by Emerging Writers

छप छपि काव्य संग्रह का हुआ विमोचन

उत्तराखंड में 'छप छपि' काव्य संग्रह का विमोचन हुआ जिसमें गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के प्रवासी साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम का उद्घाटन न्यायविद राजेश व्यास, पद्मश्री माधुरी बड़थ्वाल और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषSun, 29 Dec 2024 06:16 PM
share Share
Follow Us on
छप छपि काव्य संग्रह का हुआ विमोचन

उत्तराखंड एवं पहाड़ी प्रवासी नवोदित साहित्यकारों की रचनाओं के संकलन छप छपि काव्य संग्रह का विमोचन हुआ। कार्यक्रम में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल सहित दूर दराज से आये हुए प्रवासी साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं सुनाईं। बुरांश गढ़ देश साहित्य संस्था के बैनर तले श्यामपुर तुलसी विहार स्थित आडवाणी धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसका उद्घाटन न्यायविद राजेश व्यास, निवर्तमान मेयर अनिता ममगाईं, पद्मश्री माधुरी बड़थ्वाल, डॉ. विनोद प्रसाद, आचार्य गुरु मणि नौटियाल, डॉ. भगत सिंह राणा हिमाद, संजीव चौहान ने संयुक्त रूप से किया। पदम श्री माधुरी बड़थ्वाल ने कहा कि नवोदित साहित्यकारों को एक मंच पर लाने का जो प्रयास बुरांश गढ़ देश साहित्यिक संस्कृति संस्था ने किया है, सम्मान योग्य है। संस्कृति के संरक्षण के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। उन्होंने अपने स्वरचित छन्दों से सभी को मंत्र मुग्ध किया। डॉ. विनोद प्रसाद ने कहा कि प्रकृति और संस्कृति बचेगी, तो हमारा समाज बचेगा। न्यायाधीश राजेश व्यास ने कहा कि मातृ शक्ति ही संस्कृति के संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर इसे आगे बढ़ा सकती हैं। गढ़वाल और कुमाऊं मण्डल सहित दूर-दराज से आये हुए प्रवासी साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं सुनाईं। कार्यक्रम के संयोजक आचार्य गुरु मणि नौटियाल ने सभी का आभार जताया। मौके पर पद्मश्री माधुरी बड़थ्वाल, नंदन राणा, नवल, अनिता जोशी, अंजना कंडवाल, डॉ. ममता जोशी, संगीता बहुगुणा, डॉ. भगत सिंह हिमाद, बेली राम कंसवाल, सुभाष सेमल्टी, शिव दयाल रतूड़ी, देवेंद्र जोशी, दक्ष पांडे आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।