वायरल ऑडियो में आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़का उक्रांद
उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एक वायरल ऑडियो के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसमें पहाड़ की बेटियों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया गया है। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की और कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। प्रमिला रावत ने इसे गंभीर अपराध बताया।
उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता सोमवार को एक वायरल ऑडियो को लेकर भड़क गए। उन्होंने पहाड़ की बेटियों के संबंध में ऑडियो में आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। सुबह यूकेडी से जुड़ी केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमिला रावत के अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। कार्यालय में घुसने के दौरान कोतवाली और आसपास के थानों की पुलिस फोर्स ने उन्हें परिसर में ही रोक लिया। नाराज कार्यकर्ताओं ने घेराव करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रमिला ने कहा कि उत्तराखंड राज्य नैतिक मूल्यों और सामाजिक धरोहर को समेटे हुए है, लेकिन हाल में एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें दो लोग आपस में बात करते हुए पहाड़ी लड़की का जिक्र कर रहे हैं। बातचीत में वह आपत्ति शब्दों का उपयोग करते हुए पहाड़ी समाज को बदनाम करने की कोशिश की गई है, जो पूरी तरह से न सिफ निंदनीय है, बल्कि गंभीर अपराध भी है। कहा कि इन लोगों की पहचान कर पुलिस को अतिशीघ्र कार्रवाई करने की जरूरत है, जिससे समाज में शांति बनी रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


