Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsUttarakhand Energy Workers Organization Holds One-Day Conference Addressing Recruitment Issues
ऊर्जा विभाग में कामगारों की भर्ती नहीं होने पर जताई चिंता

ऊर्जा विभाग में कामगारों की भर्ती नहीं होने पर जताई चिंता

संक्षेप:

उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन का एक दिवसीय अधिवेशन शनिवार को श्यामपुर में हुआ। इसमें मुख्य संरक्षक एपी अमोली ने ऊर्जा विभाग की अनियमितताओं और भर्ती में देरी पर चिंता जताई। नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष सूर्यप्रकाश पुरोहित ने कामगारों के हितों की रक्षा की बात की। दर्जाधारी गिरीश डोभाल ने समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया।

Jan 10, 2026 07:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन गढ़वाल परिक्षेत्र का एक दिवसीय अधिवेशन शनिवार को श्यामपुर में आयोजित किया गया। इसमें संगठन के विभिन्न जिलों से पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। अधिवेशन में मुख्य संरक्षक एपी अमोली ने ऊर्जा विभाग की विभिन्न अनियमितताओं और कामगारों की भर्ती नहीं करने पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने सरकार से राज्य की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों को ध्यान में रखने हुए ठोस कदम उठाने की मांग की। शनिवार को श्यामपुर स्थित तुलसी विहार की एक धर्मशाला में आयोजित अधिवेशन में नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष सूर्यप्रकाश पुरोहित का सदस्यों ने स्वागत किया। इस दौरान सूर्यप्रकाश ने कहा कि ऊर्जा कामगारों के हितों की रक्षा ही उनकी प्राथमिकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने हर जिम्मेदार को निष्ठा के साथ निर्वाह करने की बात कही। दर्जाधारी गिरीश ने बढ़ाया हौसला वहीं, अधिवेशन में दर्जाधारी गिरीश डोभाल भी पहुंचे। उन्होंने ऊर्जा कामगारों की ज्वलंत समस्याओं का अध्ययन कर निस्तारण के लिए उन्हें सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिया। कामगारों की सेवाओं पर उनका हौसला भी बढ़ाया। अधिवेशन संचालक सीपी महपाल और प्रशांत ध्यानी ने संगठन की नीतियों की जानकारी दी। भविष्य की रणनीति के साथ अन्य बिंदुओं को लेकर केंद्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में सदस्यों के साथ मंथन किया। इससे पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष दीपक सिंह बिष्ट, प्रमुख महामंत्री सोहन लाल शर्मा, महामंत्री मोहन पाठक, कोषाध्यक्ष हेमचंद लोहानी, सम्मेलन अध्यक्ष कुंदन सिंह रावत, बीरपाल सिंह, प्रशांत ध्यानी को सदस्यों ने फूलों से स्वागत भी किया। दीपक सैनी, पंकज ध्यानी, प्रवीन कुमार आदि मौजूद रहे।