युवा ‘हुनर’ के बल पर बनें आत्मनिर्भर: खजानदास

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share

उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण और वक्फ विकास निगम द्वारा डोईवाला में मुख्यमंत्री हुनर योजना के तहत संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री खजानदास ने 30 प्रतिभागियों को सम्मानित किया और प्रमाण पत्र प्रदान किए। मंत्री ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए कौशल प्रशिक्षण के महत्व पर जोर दिया।

युवा ‘हुनर’ के बल पर बनें आत्मनिर्भर: खजानदास

उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण और वक्फ विकास निगम की ओर से गुरुवार को डोईवाला में मुख्यमंत्री हुनर योजना के अंतर्गत लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री खजानदास ने 30 प्रतिभागियों को सम्मानित किया। ऋषिकेश रोड स्थित मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री खजान दास और डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हुनर योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 30 बच्चों को उन्होंने प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रमाण पत्र पाकर प्रशिक्षित बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंत्री ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी नवाजा।

मुख्यमंत्री हुनर योजना का महत्व

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हुनर योजना अल्पसंख्यक युवाओं के लिए एक सशक्त मंच है। सरकार की प्राथमिकता है कि युवा हुनर के बल पर आत्मनिर्भर बनें और दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करें। शिक्षा के साथ कौशल प्रशिक्षण ही मजबूत भविष्य की नींव रखता है। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष बलजीत सिंह सोनी ने कहा कि राज्य में अल्पसंख्यक समुदायों के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए आयोग निरंतर सक्रिय है। उन्होंने सरकार की योजनाओं और आयोग के प्रयासों से अल्पसंख्यक समाज को मुख्यधारा से जोड़ने में ठोस परिणाम निकट भविष्य में सामने आने की बात भी कही।

प्रशिक्षण का महत्व

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि प्रशिक्षण लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त करना बच्चों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह सिर्फ कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की पहचान है। कार्यक्रम के संयोजक सॉफ्ट्रॉनिक्स सोशल वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष हरविंदर सिंह हंसी ने बताया कि भविष्य में भी युवाओं के कौशल विकास, मार्गदर्शन और रोजगार से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे। मौके पर आयोग सचिव जगदीश सिंह रावत, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, गुरजीत कौर, गौतम सिंह,पुरुषोत्तम डोभाल, एकता यादव,अपूर्व पूजा,मनजीत सिंह, मोहित, प्रेम सिंह पम्मी राज, मनप्रीत सिंह, अशोक चौहान, संजय चमोली आदि मौजूद रहे I

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्यमंत्री हुनर योजना के अंतर्गत कितने प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया?
30 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।