डोईवाला में बारिश से 150 हेक्टेयर गेहूं प्रभावित

Apr 08, 2026 04:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share

डोईवाला में हुई बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। लगभग 150 हेक्टेयर में गेहूं की फसल प्रभावित हुई है, लेकिन तेज हवाएं नहीं चलीं, जिससे फसल गिरने से बच गई। कृषि अधिकारी के अनुसार, 1500 हेक्टेयर में गेहूं की फसल तैयार है, जिसमें से 10-15% की कटाई हो चुकी है।

डोईवाला में बारिश से 150 हेक्टेयर गेहूं प्रभावित

विकासखंड डोईवाला में पिछले दिनों हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में लगभग 150 हेक्टेयर में गेहूं की फसल के दाने काले पड़ने की सूचना है। हालांकि, कृषि विभाग और किसानों के लिए राहत की बात यह रही कि बारिश के साथ तेज हवाएं नहीं चलीं, जिससे फसल बिछने (गिरने) से बच गई। मंगलवार देर शाम से डोईवाला और आसपास क्षेत्र में बरसात शुरू हो गई थी, जो बुधवार दिन तक चली। बेमौसम हुई इस बरसात से क्षेत्र में फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा है। ​पूर्व विकासखंड कृषि अधिकारी डीएस असवाल ने बताया कि डोईवाला ब्लॉक क्षेत्र में लगभग 1500 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल तैयार खड़ी है।

बारिश से 150 हेक्टेयर गेहूं प्रभावित हुआ है। यदि बारिश के साथ तेज हवाएं चलतीं, तो गेहूं की फसल जमीन पर गिर जाती और दानों की गुणवत्ता पर भारी असर पड़ता। कहा कि अब तक किसान लगभग 10 से 15प्रतिशत फसल की कटाई और मड़ाई कर चुके हैं। शेष 85प्रतिशत फसल अभी भी खेतों में खड़ी है, जिसे पकने और घर तक पहुंचने में 20 से 25 दिन का समय और लगेगा। उन्होंने कहा कि गेहूं के अलावा आम और लीची को बारिश से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। आम के पेड़ों पर फल आने शुरू हो गए हैं। वहीं इस बेमौसम बारिश से गन्ने के खेतों में खरपतवार (घास) तेजी से बढ़ रही है, जिससे लागत और मेहनत बढ़ जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।