ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशविक्रम एसोसिएशन के दोबारा अध्यक्ष बने त्रिलोक भंडारी

विक्रम एसोसिएशन के दोबारा अध्यक्ष बने त्रिलोक भंडारी

उत्तराखंड विक्रम मालिक एसोसिएशन तपोवन का अध्यक्ष एक बार फिर से त्रिलोक भंडारी को बनाया गया। सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष पद के लिये चयनित किया गया।...

विक्रम एसोसिएशन के दोबारा अध्यक्ष बने त्रिलोक भंडारी
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषWed, 27 Jan 2021 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

बुधवार को तपोवन में सर्वसम्मति से किया गया चयन

ऋषिकेश। हमारे संवाददाता

उत्तराखंड विक्रम मालिक एसोसिएशन तपोवन का अध्यक्ष एक बार फिर से त्रिलोक भंडारी को बनाया गया। सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष पद के लिये चयनित किया गया। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया।

उत्तराखंड विक्रम मालिक एसोसिएशन का फिर अध्यक्ष बनने पर त्रिलोक भंडारी का क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया। अध्यक्ष ने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जायेगी। उन्होंने यात्रियों से मधुर व्यवहार से पेश आने की नसीहत की। कहा कि इससे दूसरे राज्यों में उत्तराखंड का अच्छा संदेश जायेगा। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। इसमें उपाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय, सचिव अरूण कुमार, कोषाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, सहसचिव ओमप्रकाश को चुना गया। जबकि कार्यकारिणी में विरेंद्र प्रसाद तिवाड़ी, देव सिंह चौहान, अजय लाल, अवध बिहारी, कोमल बिष्ट, धूम सिंह गुसाईं को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान तपोवन चैन सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान सुरेश उनियाल, मकान सिंह, रविंद्र भंडारी, गोपाल चौहान, जगत नेगी, जगदीश कंडारी, होशियार भंडारी, महेश साह आदि मौजूद थे।

फोटो कैप्शन-28आरएसके-1 तपोवन में बुधवार को दोबारा विक्रम मालिक एसोसिएशन के अध्यक्ष बने त्रिलोक भंडारी का स्वागत किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें