Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsTransport Department Cracks Down on Traffic Rule Violations Seizes Electric Buses
शहर में मनमानी पर दो इलैक्ट्रिक बस सीज

शहर में मनमानी पर दो इलैक्ट्रिक बस सीज

संक्षेप:

नगर क्षेत्र में परिवहन विभाग ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की है। यात्रा बस अड्डा मार्ग पर गलत दिशा में सवारियां बैठा रही दो इलेक्ट्रिक बसों को सीज किया गया है। बस संचालकों को नियमों का पालन करने और जानकारी लिखित रूप में देने के निर्देश दिए गए हैं।

Jan 06, 2026 03:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

नगर क्षेत्र में यातायात नियमों के उल्लंघन पर संभागीय परिवहन विभाग की टीम सख्ती दिखाई है। यात्रा बस अड्डा मार्ग पर गलत दिशा में सड़क पर सवारियां बैठा रही दो इलेक्ट्रिक बसों को सीज किया गया है। बस संचालन के लिए अब संचालकों को निर्धारित प्वाइंट की जानकारी भी लिखित रूप में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार सुबह एआरटीओ रश्मि पंत टीम के साथ यात्रा बस अड्डा पहुंची। उन्हें यहां गलत दिशा में सड़क पर दो इलैक्ट्रिक बसें सवारियां भरते हुए मिली। तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्होंने दोनों बसों को कब्जे में लिया, जिसके हरिद्वार बाईपास मार्ग पर स्थित कार्यालय लाकर उन्हें सीज किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बताया कि बस संचालकों को पहले भी कई बार यातायात नियमों के पालन की हिदायत दी गई है, लेकिन वह मनमानी से बाज ही नहीं आ रहे थे, जिसके शिकायत पर यह कार्रवाई कार्रवाई की गई है। एआरटीओ ने बताया कि कार्रवाई में बस संचालकों को निर्धारित प्वाइंट के अलावा कहीं और से बस संचालन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। संचालन प्वाइंट की जानकारी भी लिखित में देने के लिए कहा गया है, जिससे कि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। बताया कि इन बसों का संचालन रोडवेज और निजी परिवहन कंपनियों के अड्डे के पास किया जा रहा था, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।