जानकी सेतु पर हादसे में युवक की मौत

हिन्दुस्तान, रिषिकेष
Follow us on Google News
share

मुनिकीरेती में सेतु पर अचानक अनियंत्रित हुई स्कूटी मुनिकीरेती में सेतु पर अचानक अनियंत्रित हुई स्कूटी मुनिकीरेती में सेतु पर अचानक अनियंत्रित हुई स्कू

जानकी सेतु पर हादसे में युवक की मौत

ऋषिकेश, संवाददाता। जानकी सेतु पर स्वर्गाश्रम से मुनिकीरेती आ रही एक स्कूटी अनियंत्रित हो गई, जिसपर सवार युवक जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने युवक को आपाताकालीन सेवा से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर चोटें लगने की वजह से युवक की अस्पताल में मौत हो गई। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक यह हादसा सोमवार की देर रात हुआ। 20 वर्षीय स्वीकृत थपलियाल पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी नेहरूग्राम, ऋषिकेश स्वर्गाश्रम में दोस्तों से मिलने गया था। स्कूटी से लौटते समय जानकी सेतु पर उसका अचानक संतुलन बिगड़ा, जिसके बाद स्कूटी सेतु की सुरक्षा रेलिंग से टकरा गई। थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पंचनामाभर उसे पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।