Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsTragic Accident on Badrinath National Highway Bihar Tourist Dies After Collision
बिहार के यात्री की मौत पर केस

बिहार के यात्री की मौत पर केस

संक्षेप:

बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर कौड़ियाल बैंड पर एक दुर्घटना में बिहार निवासी आदर्श कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया, जहां 20 नवंबर को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

Sun, 23 Nov 2025 05:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

बदरीनाथ नेशनल हाईवे स्थित कौड़ियाल बैंड पर ट्रक और टेंपो ट्रैवलर की टक्कर में बिहार निवासी यात्री जख्मी हो गया। साथियों ने उसे घायल अवस्था में एम्स में भर्ती कराया। गंभीर चोटें लगने की वजह से यात्री की एम्स में मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने दोनों ही वाहनों के अज्ञात चालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना 18 नवंबर को हुई थी। पीड़ित अनिल कुमार निवासी स्पोर्टस क्लब रोड, छतौनी, मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण, बिहार ने तहरीर दी। बताया कि उनका बेटा आदर्श कुमार उत्तराखंड में साथियों के साथ घूमने आया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

18 नवंबर को उसके दोस्तों ने सूचना दी कि वापस लौटते हुए उनके टेंपो ट्रैवलर को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गया है। आदर्श को एम्स में भर्ती करा दिया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही अनिल एम्स पहुंचे। यहां 20 नवंबर को आदर्श की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उनकी पहचान को प्रयास तेज कर दिए हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।