ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशऋषिकेश में जाम में फंसे पर्यटक

ऋषिकेश में जाम में फंसे पर्यटक

दोपहर तक दबाव बढ़ने से रेंग-रेंगकर चले वाहन दोपहर तक दबाव बढ़ने से रेंग-रेंगकर चले वाहन दोपहर तक दबाव बढ़ने से रेंग-रेंगकर चले वाहन दोपहर तक दबाव...

ऋषिकेश में जाम में फंसे पर्यटक
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषSat, 02 Jan 2021 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

नए साल का जश्न मनाकर लौटने लगे पर्यटक

वाहनों का जबाव बढ़ने से जगह-जगह लगा जाम

ऋषिकेश। हमारे संवाददाता

नए साल का जश्न मनाने के बाद दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आए पर्यटक शुक्रवार को ऋषिनगरी से लौटने लगे। इससे हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। वाहन सड़कों पर रेंग-रेंगकर बढ़ते नजर आए। पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था को संभालती दिखी। जाम में फंसने से पर्यटकों को दिक्कत हुई।

नए साल के जश्न को शिवपुरी, तपोवन, गरुड़, मोहन चट्टी के कैंप और रिजॉर्ट में पहुंचे पर्यटकों का शुक्रवार को ऋषिकेश से लौटना शुरू हो गया। सुबह से दोपहर तक मुनिकीरेती, ऋषिकेश हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। वाहन रेंग-रेंगकर चले। इससे जाम की स्थिति भी बनी। इस सीजन में क्रिसमस से नए साल तक गंगाघाटी पर्यटकों से अटी रही। पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों के लिए राहत भरा रहा। इससे पर्यटन व्यापार में जान आई। इस बार सबसे अधिक दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पर्यटक पहुंचे थे। वहीं वाहनों का दबाब बढ़ने से पुलिस मुनिकीरेती, ऋषिकेश पुलिस चौराहों पर मुस्तैद रही। मुनिकीरेती थाना निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि नए साल का जश्न मनाने के बाद अब पर्यटक यहां से वापस लौट रहे है। जिससे जाम लगा। हालांकि पुलिस ट्रैफिक को सुचारू चलाती रही।

फोटो कैप्शन- 2 आरएसके- 5 शुक्रवार को नटराज चौक पर पर्यटकों के वाहनों का दबाव बढने से लगा जाम।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें