तीर्थनगरी में पर्यटकों का दबाव बढ़ने से लगा जाम
होली पर्व को मनाने के लिए पर्यटकों ने ऋषिकेश का रुख किया। वीकेंड पर दिल्ली, यूपी, एनसीआर और हरियाणा से सैंकड़ों पर्यटक पहुंचे, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई। सुबह से शाम तक जाम और स्लो ट्रैफिक की समस्या से न केवल पर्यटक बल्कि स्थानीय लोग भी परेशान रहे।
होली पर्व को यादगार बनाने के लिए पर्यटकों ने ऋषिकेश रुख करना शुरू कर दिया है। वीकेंड पर सैंकड़ों की तादाद में विभिन्न राज्यों से पर्यटक ट्रेन, बस और निजी वाहनों से पहुंचे। पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से नगर क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई, जिससे सुबह से लेकर शाम तक कभी जाम, तो कभी स्लो ट्रैफिक से न सिर्फ पर्यटक, बल्कि स्थानीय लोग भी परेशान दिखे। रविवार को दिल्ली, यूपी, एनसीआर, हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों से पर्यटक सुबह से ही ऋषिकेश पहुंचने शुरू हो गए। उनकी आमद का यह सिलसिला रात तक जारी रहा। अधिकांश पर्यटक होली पर्व मानने पहुंचे।
जबकि, कई सहासिक पर्यटन का लुत्फ उठाने के लिए आए। पर्यटकों की भीड़भाड़ से शहर का मुख्य मार्ग ट्रैफिक जाम से जूझता रहा। जयराम चौक से लेकर चंद्रभागा तिराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लगती रही। सवारी वाहन चालकों ने ट्रैफिक जाम से बचने के लिए नगर के आंतरिक रूटों का रुख किया, जिससे यहां भी ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



