नगर में तंबाकू विक्रेताओं के लिए लाइसेंस होगा जरूरी: नरेंद्र नेगी

Apr 06, 2026 05:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share

डोईवाला के नगर पालिका सभागार में तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान तंबाकू नियंत्रण उपायों को सुदृढ़ करने और विक्रेता लाइसेंसिंग प्रक्रिया की जानकारी दी गई। नगरपालिका अध्यक्ष नेगी ने कहा कि यह सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

नगर में तंबाकू विक्रेताओं के लिए लाइसेंस होगा जरूरी: नरेंद्र नेगी

डोईवाला के नगर पालिका सभागार में तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग विषय पर संवेदीकरण-सह-अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें शहरी क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण उपायों को सुदृढ़ करने और तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग प्रक्रिया की जानकारी दी गई। सोमवार को डोईवाला स्थित पालिका सभागार में आयोजित नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा में नगर निकायों की महत्वपूर्ण भूमिका है और डोईवाला में तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग को शीघ्र लागू किया जाएगा। उन्होंने बालाजी सेवा संस्थान के तंबाकू नियंत्रण प्रयासों की सराहना भी की।नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने कहा कि तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग लागू होने से अवैध बिक्री पर प्रभावी रोक लगेगी और नियमों का बेहतर अनुपालन सुनिश्चित होगा।

कार्यशाला में बालाजी सेवा संस्थान की राज्य कार्यक्रम प्रबंधक ममता थप्पा ने तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी, जबकि जिला सलाहकार एनटीसीपी अर्चना कांडवाल ने तंबाकू चालान से संबंधित प्रावधानों पर प्रकाश डाला।पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला के प्रिंसिपल अंकित धोबरियाल ने कहा कि तंबाकू का सेवन बच्चों के लिए गंभीर चिंता का विषय है और लाइसेंसिंग व्यवस्था बच्चों को इसके दुष्प्रभावों से बचाने में सहायक होगी। इस मौके पर अर्चना कांडवाल, डॉ. सोनम, अजीत जस्सर, पालिका मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत आदि उपस्थित रहे।फोटो कैप्शन- 07 आरएसके 05 सोमवार को डोईवाला स्थित नगर पालिका सभागार में तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग विषय पर आयोजित कार्यशाला में बोलते वक्ता।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।