ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशरैली के जरिए लोगों को कुष्ठ रोग से बचाव को जागरूक किया

रैली के जरिए लोगों को कुष्ठ रोग से बचाव को जागरूक किया

पब्लिक इंटर कॉलेज में कुष्ठ रोग निवारण पर जन जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। रैली के जरिए छात्र-छात्राओं ने लोगों को कुष्ठ रोग से बचाव के लिए जागरूक...

रैली के जरिए लोगों को कुष्ठ रोग से बचाव को जागरूक किया
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषMon, 13 Dec 2021 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

डोईवाला। संवाददाता

पब्लिक इंटर कॉलेज में कुष्ठ रोग निवारण पर जन जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। रैली के जरिए छात्र-छात्राओं ने लोगों को कुष्ठ रोग से बचाव के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के तहत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में आयुष प्रसाद जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सोमवार को पब्लिक इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में रैली का आयोजन किया गया। उप प्रधानाचार्य नरेश वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। विद्यालय परिसर से शुरू हुई रैली, विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए डोईवाला चौक से वापस विद्यालय में पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के जरिए छात्र-छात्राओं ने लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षण व बचाव को जागरूक किया। उसके बाद विद्यालय परिसर में कुष्ठ रोग निवारण विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें 11वीं के छात्र आयुष प्रसाद जोशी ने प्रथम, 12वीं की छात्रा प्रिया ने द्वितीय व विधोतमा शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वास्थ्य विभाग से आए सूरत सिह रावत ने कहा कि कुष्ठ रोग का पूर्णत निदान संभव है और सरकारी अस्पतालों में इस रोग की दवाई निशुल्क दी जाती है। उप प्रधानाचार्य नरेश वर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए अपने आहार विहार को ठीक रखा जाना चाहिए। कुष्ठ रोग के लक्षण दिखने पर उसको छुपाने की जगह उसका इलाज कराना चाहिए। मौके पर शिक्षक जेपी चमोली, आलोक जोशी, अश्विनी गुप्ता, पीएस पाल, सुदेश सहगल, तेजवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन 14 आरएसके 08- डोईवाला में सोमवार को रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अतिथिगण।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें