ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशनगर निगम में अनुपस्थित मिले तीन कर्मचारी

नगर निगम में अनुपस्थित मिले तीन कर्मचारी

एमएनए का औचक निरीक्षण, मांगा स्पष्टीकरण एमएनए का औचक निरीक्षण, मांगा स्पष्टीकरण एमएनए का औचक निरीक्षण, मांगा स्पष्टीकरण एमएनए का औचक निरीक्षण, मांगा स्पष्टीकरण एमएनए का औचक निरीक्षण, मांगा स्पष्टीकरण...

नगर निगम में अनुपस्थित मिले तीन कर्मचारी
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषWed, 26 Dec 2018 06:33 PM
ऐप पर पढ़ें

एसडीएम और मुख्य नगर आयुक्त (एमएनए) प्रेमलाल ने ऋषिकेश नगर निगम दफ्तर से गैरहाजिर राजस्व कर निरीक्षक समेत दो महिला कर्मचारियों से जवाब तलब कर लिया है।

दरअसल, बुधवार दोपहर 12:30 बजे एमएनए प्रेमलाल नगर निगम दफ्तर पहुंचे। उन्होंने यहां कर्मचारियों के पटल बदलने को लेकर सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी के साथ विचार-विमर्श किया। इसके बाद सभी अनुभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लिपिकीय अनुभाग में वरिष्ठ लिपिक कुर्सी से नदारद मिलीं। एमएनए ने इस पर नाराजगी जताते हुए दूसरे कर्मचारी से पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। मुख्य लेखाकार और राजस्व कर निरीक्षक भी अपने कक्ष में नहीं मिले। एमएनए ने उपस्थिति पंजिका मंगवाई तो तीनों कर्मचारियों की हाजिरी लगी मिली। जबकि वो मौके पर नहीं मिले। इस पर एमएनए ने नाराजगी जताते हुए नगर निगम कर्मचारियों को कार्य संस्कृति में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी से तीनों गैरहाजिर कर्मचारियों से जवाब तलब करने को भी कहा। साथ ही चेताया कि भविष्य में ड्यूटी से गायब मिलने वाले कर्मचारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें