ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशहजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

गंगा दशहरा पर्व पर त्रिवेणीघाट में उमड़े हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। पूजा अर्चना के बाद घाट पर मौजूद भिक्षुओं को दान देकर पुण्य कमाया। स्नान दान का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।...

हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषFri, 22 Jun 2018 06:34 PM
ऐप पर पढ़ें

गंगा दशहरा पर्व पर त्रिवेणीघाट में उमड़े हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। पूजा अर्चना के बाद घाट पर मौजूद भिक्षुओं को दान देकर पुण्य कमाया। स्नान दान का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम रहे।शुक्रवार को तीर्थनगरी में गंगा दशहरा धूमधाम से मनाया गया। स्नान पर्व के चलते ब्रह्ममुहूर्त से स्थानीय और बाहर से आए श्रद्धालुओं ने त्रिवेणीघाट का रुख किया। आठ बजे के बाद घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाने के बाद सूर्य को अर्घ्य दिया। आराध्य देव की विधिवत पूजा अर्चना की।गंगा दशहरा में दान के महत्व को देखते हुए घाट पर कतार से बैठे भिक्षुओं को चावल, उड़द दाल, पैसे, सुराही, हाथ पंखे आदि का दान किया। श्रद्धालुओं ने खीर का प्रसाद भी वितरित किया। त्रिवेणीघाट पर शाम तक श्रद्धालुओं की आमद बनी रही। शाम को गंगा में दुग्धाभिषेक किया। संध्याकाल में विशेष गंगा आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने मां गंगा का गुणगान किया। गंगा दशहरा पर्व पर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही। पुलिस कर्मी संदिग्धों की निगरानी के लिए घाट पर गश्त लगाते नजर आए। वहीं, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र के घाटों में भी स्नानार्थियों की भीड़ रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें