ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशअध्यात्म जगत के एक अध्याय का अंत: स्वामी चिदानंद

अध्यात्म जगत के एक अध्याय का अंत: स्वामी चिदानंद

ब्रह्मलीन सत्यमित्रानंद गिरी महाराज को दी भावभीनी श्रद्धांजलि ब्रह्मलीन सत्यमित्रानंद गिरी महाराज को दी भावभीनी श्रद्धांजलि ब्रह्मलीन सत्यमित्रानंद गिरी महाराज को दी भावभीनी श्रद्धांजलि ब्रह्मलीन...

अध्यात्म जगत के एक अध्याय का अंत: स्वामी चिदानंद
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषTue, 25 Jun 2019 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्रह्मलीन निवर्तमान शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज को परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके साथ बिताए यादगार लमहों को याद किया। उन्होंने कहा कि आज अध्यात्म जगत के एक अध्याय का अंत हुआ है, जिसकी भरपाई शायद हो सके।मंगलवार को भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी के देह त्यागने की खबर से परमार्थ निकेतन में शोक छा गया। परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के सानिध्य में श्रद्धांजलि सभा की गई है। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि जीवन पर्यंत देश की सेवा करने, सनातन संस्कृति और वैदिक संस्कृति को जीने जाने वाले निवर्तमान शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी के ब्रह्मलीन होने पर संत समाज व्यथित है। कहा कि स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज ने जवीन पर्यंत देश की आराधना की, ऐसे महापुरुष के चरण में कोटि कोटि नमन, वंदन और श्रद्धांजलि उनका जाना अध्यात्म जगत और देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। तीर्थ पुरोहित समिति के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने भी दुख जताया। उनका कहना है कि उनके निधन से संत समाज को क्षति हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें