ऋषिकेश। हमारे संवाददाता
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना को लेकर स्वर्गाश्रम के भाजपाइयों ने रामेश्वरम मंदिर में दुग्धाभिषेक किया। साथ ही सीएम रावत के दीर्घायु की कामना की गई।
भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल अध्यक्ष गुरुपाल बत्रा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। जिसके बाद उनका दिल्ली स्थित एम्स में इलाज चल रहा है। लिहाजा उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर गजेंद्र नागर, भरत लाल, देवेंद्र पयाल, अशोक भंडारी, गोपाल अग्रवाल, अभिनंदन दुबे, अश्विनी गुप्ता, मदन सिंह भंडारी, विनीता नौटियाल, शकुंतला राजपूत, पूजा आर्य, जीतू अवस्थी, सुभाष जुगलान, सुरजीत राणा आदि शामिल रहे।
फोटो कैप्शन- 2 आरएसके- 8 शुक्रवार को रामेश्वरम मंदिर में दुग्धाभिषेक करते भाजपाई।