ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशस्वामी सानंद एम्स ऋषिकेश में भर्ती

स्वामी सानंद एम्स ऋषिकेश में भर्ती

बुधवार देर रात इमरजेंसी में कराया गया भर्ती स्वामी सानंद एम्स ऋषिकेश में भर्ती स्वामी सानंद एम्स ऋषिकेश में भर्ती स्वामी सानंद एम्स ऋषिकेश में भर्ती स्वामी सानंद एम्स ऋषिकेश में भर्ती स्वामी सानंद...

स्वामी सानंद एम्स ऋषिकेश में भर्ती
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषThu, 12 Jul 2018 05:47 PM
ऐप पर पढ़ें

गंगा में बांधों के खिलाफ उपवास कर रहे स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद को बुधवार मध्यरात्रि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। वह अन्न जल त्यागने के साथ ड्रिप भी नहीं चढ़वा रहे हैं। गुरुवार को मातृसदन के स्वामी शिवानंद उनसे मिलने एम्स पहुंचे।एम्स के चिकित्सा अधीक्षक ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि बुधवार देर रात करीब दो बजे उन्हें देहरादून से एम्स में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी में भर्ती कराने के बाद गुरुवार सुबह उन्हें प्राईवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। फिलहाल उनका स्वास्थ्य सामान्य बना हुआ है। लेकिन वह अन्न, जल त्यागने के साथ ड्रिप चढ़ाने से भी मना कर रहे हैं। गुरुवार को डॉक्टरों की टीम ने उन्हें काफी मनाने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने ड्रिप चढ़ाने से इनकार कर दिया। गुरुवार सुबह उनकी ईसीजी,अल्ट्रासाउंड एवं यूरिन की जांच की गई। गुरुवार को मातृसदन के स्वामी शिवानंद भी उनसे मिलने एम्स पहुंचे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें