क्षेत्र के 21 मेधावियों को बांटे 21 हजार

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share

सूर्य किरण वेलफेयर सोसायटी ने रविवार को 21 मेधावियों को एक-एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन राघवेंद्र भटनागर ने किया, जिन्होंने शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया। सोसायटी ने हर साल जरूरतमंद बच्चों की सहायता करने का संकल्प लिया है।

क्षेत्र के 21 मेधावियों को बांटे 21 हजार

सूर्य किरण वेलफेयर सोसायटी की ओर से रविवार को विभिन्न स्कूलों के 21 मेधावियों को एक-एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट कर सम्मानित किया गया। विस्थापित कॉलोनी इंद्रानगर स्थित सामुदायिक भवन में ग्राम सभा ऋषिकेश के पूर्व ग्राम प्रधान स्व. प्रेम सिंह बिष्ट की 77वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर ने किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ही राष्ट्र का भविष्य है और शिक्षा ही समाज को नई दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है। विद्यार्थियों को केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को भी जीवन में अपनाना चाहिए।

सूर्य किरण वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डीबीपीएस रावत ने कहा कि सोसायटी क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों के लिए प्रत्येक वर्ष इस प्रकार के कार्य करती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के 21 जरूरतमंद मेधावियों को एक-एक हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। उन्होंने पूर्व प्रधान स्व. प्रेम सिंह बिष्ट के जीवन के बारे में लोगों को अवगत कराया। मौके पर वरुण जुनेजा, पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, पार्षद संजय प्रेम सिंह बिष्ट, राज श्री चिल्ड्रन एकेडमी के निदेशक राजेन्द्र प्रसाद पांडेय, ओम प्रकाश गुप्ता, शिवेंद्र ध्यानी, नरेन्द्र खुराना, राम सिंह पंवार, सुरेंद्र सिंह नेगी, विकास नेगी, शिक्षक रंजन अंथवाल आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।