पालिका विस्तार के निर्णय का किया समर्थन
प्रगति विहार समाज कल्याण समिति ने नगर पालिका ऋषिकेश के क्षेत्र विस्तार को अपना समर्थन दिया है। समिति ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पालिका को नगर निगम घोषित करने की मांग भी की। बुधवार को प्रगति...
प्रगति विहार समाज कल्याण समिति ने नगर पालिका ऋषिकेश के क्षेत्र विस्तार को अपना समर्थन दिया है। समिति ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पालिका को नगर निगम घोषित करने की मांग भी की। बुधवार को प्रगति विहार समाज कल्याण समिति ने उप जिलाधिकारी हरगिरि को ज्ञापन सौंपा। समिति अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नगर पालिका परिषद ऋषिकेश के विस्तार का निर्णय सराहनीय है। पालिका विस्तार के कारण प्रगति विहार, शैल विहार, इंद्रानगर, नेहरुग्राम आदि क्षेत्र के लोगों में खुशी है। सरकार ऋषिकेश ग्राम सभा के संपूर्ण हिस्से को पालिका में शामिल करने जा रही है। इससे ग्राम सभा क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश ग्राम सभा एक बहुत बड़ी ग्राम सभा है। इसे ऋषिकेश पालिका में शामिल करने के साथ ही पालिका को नगर निगम का दर्जा दिया जाए। जिससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का चहुमुखी विकास हो सके। इस मौके पर समिति के सचिव नरेंद्र सिंह नेगी, संजय नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमित थपलियाल, जगह सिंह नेगी, चंद्रशेखर बंगवाल, जय सिंह रावत आदि मौजूद रहे।फोटो कैप्शन 12 आरएसके 1- उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते प्रगति विहार समाज कल्याण समिति के सदस्य।