नेचर पार्क में समर फेस्ट कार्निवाल आयोजित

Apr 07, 2026 05:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share

संजय शर्मा। लच्छीवाला में समर फेस्ट कॉनिवाल आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। यह कार्यक्रम बच्चों को कक्षा से बाहर निकालकर प्रकृति और रचनात्मकता से जोड़ने का प्रयास है। इसमें नुक्कड़ नाटक, ड्रिल्स और अन्य गतिविधियाँ शामिल हैं, जो बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देती हैं।

नेचर पार्क में समर फेस्ट कार्निवाल आयोजित

संजय शर्म। लच्छीवाला में समर सीजन में बच्चों को सीखने के उद्देश्य से आयोजित समर फेस्ट कॉनिवाल में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई है। यह आयोजन बच्चों को कक्षा और पुस्तकों की सीमाओं से बाहर निकालकर प्रकृति, रचनात्मकता और वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ने की एक अनूठी पहल है। रेंजर मेधावी कीर्ति ने बताया कि यह आयोजन नेचर पार्क किया जा रहा है, जिसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मुफ्त प्रवेश दिया जा रहा है। समर फेस्ट कार्निवल में बच्चों के लिए कई रोचक, ज्ञानवर्धक और आकर्षक गतिविधियां हो रही हैं। इनमें नुक्कड़ नाटक, ड्रिल्स और एनर्जेटिक एक्टिविटीज, प्रकृति संरक्षण पर जागरूकता अभियान, नेचर-फ्रेंडली स्किट्स, रचनात्मक प्रस्तुतियां और संवादात्मक कार्यक्रम शामिल हैं।

इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता, आत्मविश्वास, टीमवर्क और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर विशेष जोर देने का प्रयास है। रेंजर ने बताया कि यह कॉनिवाल केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक प्रेरक कदम है। उन्होंने क्षेत्र के शिक्षकों और विद्यार्थियों से इसमें प्रतिभाग की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।