निरंतर कार्य और मेहनत करने से ही मिलती है सफलता
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में समर कैंप का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और अपनी संस्कृति का पालन करने पर जोर दिया। पार्षद हर्षवर्धन रावत ने कहा कि मेहनत से सफलता मिलती है और हमारी युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति को अपनाना चाहिए।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में समर कैंप का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और अपनी संस्कृति का अनुशरण करने पर जोर दिया। गुरूवर को पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र में आयोजित द्वितीय दिवस का शुभारंभ पार्षद हर्षवर्धन रावत ने किया। उन्होंने कहा कि निरंतर कार्य व मेहनत करने वाले को सफलता अवश्य मिलती है। सफलता के लिए धैर्य रखने की जरूरत है। बदलते परवेश में हम अपनी संस्कृति, बोली को भूलते जा रहे है। अपनी संस्कृति, परंपराओं व अपनी बोली भाषा का संरक्षण करने की जरूरत है। समर कैंप नोडल अधिकारी वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहा कि जीवन का उद्देश्य होना अति आवश्यक है, बिना उद्देश्य के हम भटक जाते हैं।
हमारी युवा पीढ़ी पाश्चात्य देशों की नकल करते हुए अपनी संस्कृति व रीति रिवाजों को भूलते जा रही है, जबकि उन्हें अपनी संस्कृति व परंपराओं को अपनाना चाहिए। शिक्षा हमें अपने संस्कृति को भूलना नहीं सिखाती, बल्कि उसका संरक्षण करने की सीख देती है। सभ्य समाज की पहचान उसके रीति रिवाजों व परंपराओं से होती है। मौके पर अनामिका रावत, दिवाकर नैथानी, माधुरी रावत, सुनीता पंवार, रेखा पंवार, सुमित, चांदनी आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


