जीवन की सच्ची मार्गदार्शक होती हैं पुस्तकें
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित निशुल्क पुस्तक मेले में भाग लिया। उन्होंने विभिन्न ज्ञानवर्धक पुस्तकों का चयन किया और उच्च शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रो. गौरव वार्ष्णेय ने छात्रों को पुस्तकें पढ़ने के लाभ के बारे में बताया।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास-विकास के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित निशुल्क पुस्तक मेले में शिरकत की। उन्होंने अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न ज्ञानवर्धक पुस्तकों का चयन कर अध्ययन के प्रति अपनी जिज्ञासा को और प्रबल किया। गुरुवार को श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश में आयोजित निशुल्क पुस्तक मेले में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास के 100 से अधिक छात्र छात्राएं पहुंचे। विवि के गणित विभाग के प्रो. प्रो.गौरव वार्ष्णेय, विद्यालय प्रबंधक प्रो. गौरव वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने छात्र छात्राओं का मेले का भ्रमण करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के महत्व एवं अवसरों की जानकारी दी।
प्रो गौरव वार्ष्णेय ने बताया कि पुस्तकें जीवन की सच्ची मार्गदर्शक होती हैं, जो हमें सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। ऐसे शैक्षिक आयोजन विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं। इस दौरान छात्रों ने विभिन्न ज्ञानवर्धक पुस्तकें भी ली। मौके पर विद्यालय के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना, प्रवेश कुमार, राजू शर्मा, सतीश चौहान, मनोरमा शर्मा आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


