Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsStudent Union Demands Swift Election Announcement and Improved Cleanliness at Rishikesh College
छात्रसंघ चुनाव की तिथि जल्द घोषित करें

छात्रसंघ चुनाव की तिथि जल्द घोषित करें

संक्षेप: छात्रसंघ ने ऋषिकेश कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तिथि जल्द घोषित करने की मांग की है। साथ ही कॉलेज की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने चेताया कि अगर मांगें नहीं मानी...

Thu, 4 Sep 2025 05:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

छात्रसंघ ने ऋषिकेश कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा जल्द करने की मांग की है। छात्रसंघ ने कॉलेज में लचर सफाई व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई है। चेताया कि जल्द मांगों का निस्तारण न किया गया तो आंदोलन किया जायेगा। गुरुवार को छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव और पीआर इकाई अध्यक्ष अभिनव जुगरान ने बताया कि लगातार हमारी मांग है कि छात्रसंघ चुनाव की तिथि जल्द से जल्द घोषित की जाए। जिससे चुनाव लड़ने वाले छात्रों को अपना प्रचार प्रसार करने का समय मिल सके। छात्रसंघ अध्यक्ष सीट महिला होगी या सामान्य रहेगी इसको लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी है। इसलिये इसे जल्द घोषित किया जायेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कॉलेज में सफाई व्यवस्था के लिये मात्र तीन लोग तैनात करने पर नाराजगी जताई। छात्र नेता मानव रावत और मानसी सती ने बताया की विश्वविद्यालय अपनी मनमानी करते हुए छात्रों की कोई भी समस्या को नहीं सुनता है। लगातार एनएसयूआई छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर आवाज उठाने का काम करती आ रही है। परिसर में छात्राओं के साथ प्रसाधन की समस्या भी है। मौके पर हिमांशु कश्यप, अभिषेक त्रिसूलिया, आर्यन भर्ती, गौरव गुप्ता, रेहान बंदोलिया, अभिषेक, विशाल कुमार, महेंद्र बेलवाल, सुजल थापा, ऋषि शुक्ला, दीपक साहनी, आयुष थापा, साक्षी बिष्ट, भूमि, सृष्टि रमोला, प्रिया जागुरी, नेहा, शिवानी, तृप्ति आदि छात्र छात्राएं उपस्थित थे।