Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsStudent Assembly Organized for Holistic Development at Pushpa Badera Saraswati Vidya Mandir Inter College
छात्र संसद ने शैक्षणिक प्रक्रिया की समस्या और निदान पर मंथन किया

छात्र संसद ने शैक्षणिक प्रक्रिया की समस्या और निदान पर मंथन किया

संक्षेप: पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को बाल सभा का आयोजन किया गया। छात्र संसद ने विद्यालय की समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने छात्रों को रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों के विकास के लिए मंच प्रदान करने की बात की। शिक्षकों ने छात्र कल्याण पर भी चर्चा की।

Wed, 12 Nov 2025 04:52 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए बुधवार को बाल सभा का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र संसद ने विद्यालय की शिक्षेणतर क्रियाकलापों में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने कहा कि बाल सभा का प्रमुख उद्देश्य छात्रों को अपनी रचनात्मक, सांस्कृतिक और अन्य प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना है। छात्रों में नैतिक मूल्यों को संचारित करना अच्छे आचरण के लिए प्रेरित करना और अनुशासन को बढ़ावा देना है। शिक्षक वीरेंद्र किशोर गौड ने कहा कि बाल सभा के माध्यम से छात्रों की कला एवं सांस्कृतिक ज्ञान को बढ़ावा दिया जा सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

छात्र की शिक्षा स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा और उनके विकास के लिए कार्य प्रारंभ किए जा सकते हैं, शिक्षण में रहने वाले मानसिक दबाव को कम करने के लिए एवं छात्र का उत्साह बढ़ाने के लिए बाल सभा का आयोजन किया जाता है। शिक्षक दिनेश चंद्र सकलानी द्वारा छात्रों को संसदीय कार्य प्रणाली के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान छात्र संसद के पदाधिकारियों ने विद्यालय में शिक्षा संबंधित विभिन्न समस्या और उनके निदान को लेकर अपने अपने विचारों की प्रस्तुति दी। जिसमें छात्र संसद के प्रधानमंत्री गौरव खंडूरी, उप प्रधानमंत्री अंशुमान कुकरेती, सेनापति गौरव गैरोला, उप सेनापति अक्षत नेगी, संसदीय कार्यमंत्री सुशांत सेमवाल, अनुशासन प्रमुख दीपांशु रावत, पुस्तकालय प्रमुख अनीश जोशी, प्रतियोगिता प्रमुख प्रिंस झा, वंदना प्रमुख नैतिक गुसाईं सहित अन्य ने शिरकत की। मौके पर नवनीश शर्मा, प्रभाकर भट्ट, सुनील राजपूत, कीर्ति दत्त नौटियाल, विवेक डोभाल, विनोद कठैत, कुलदीप सजवाण, मयंक बिजल्वाण, रमेश गुनसोला, ममता देवी, आदि उपस्थित रहे।