ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशआबादी क्षेत्र में अजगर आने से मचा हड़कंप

आबादी क्षेत्र में अजगर आने से मचा हड़कंप

विस्थापित खांड गांव में शुक्रवार को सात फुट अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मियों ने आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर पर काबू...

आबादी क्षेत्र में अजगर आने से मचा हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषFri, 24 Jan 2020 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

विस्थापित खांड गांव में शुक्रवार को सात फुट अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मियों ने आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर पर काबू पाया। जिसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया। इस दौरान क्षेत्र में अजगर कौतूहल बना रहा।वन दरोगा मनसा राम गौड़ ने बताया की खांड गांव के लोगों ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे सूचना दी कि सड़क किनारे विशालकाय अजगर दिखाई दिया है। वनकर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंच, अजगर को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। करीब आधा घंटे की मेहनत के बाद वनकर्मियों ने अजगर को पकड़ा। अजगर देखने को मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मनसा राम गौड़ ने बताया कि अजगर की लंबाई 8 फुट के करीब है। टीम में वन दरोगा स्वंयबर दत्त कंडवाल, अभिषेक शर्मा आदि शामिल थे।फोटो कैप्शन- 25 आरएसके-13 शुक्रवार को खांड गांव में सड़क किनारे पड़ा अजगर।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें