ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशऋषिकेश में राज्यस्तरीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता शुरू

ऋषिकेश में राज्यस्तरीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता शुरू

ऋषिनगरी में दो दिवसीय तृतीय राज्य मार्शल आर्ट खेलो-2021 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 250 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर...

ऋषिकेश में राज्यस्तरीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता शुरू
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषSun, 26 Sep 2021 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

ऋषिकेश। संवाददाता

ऋषिनगरी में दो दिवसीय तृतीय राज्य मार्शल आर्ट खेलो-2021 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 250 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

रविवार को उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी ने स्पोर्ट्स हॉल ऋषिकेश में दो दिवसीय तृतीय राज्य मार्शल आर्ट खेलो 2021 का आयोजन किया। इसका शुभारंभ विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। लेकिन उन्हें प्रोत्साहन दिया जाना जरूरी है। आज के समय की मांग को देखते हुए आत्मरक्षा के गुर सीखना अति आवश्यक है। इसके लिए मार्शल आर्ट, कराटे सहित कई स्पर्धाओं का समय-समय पर आयोजन होते रहना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेताओं को 10-10 हजार रुपये, रजत पदक विजेताओं को 5-5 हजार रुपये व कांस्य पदक विजेताओं को 3-3 हजार रुपये देने की घोषणा की। राज्य मार्शल आर्ट गेम्स आयोजन समिति के सचिव राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल मार्शल आर्ट गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिशा निर्देशन में किया जा रहा है। इसमें विभिन्न जिलों के 250 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान खिलाड़ियों ने कराटे, किक बॉक्सिंग, गेपलिंग, वुशु आदि खेलों का प्रदर्शन किया। मौके पर राष्ट्रीय पर्यवेक्षक राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह मोर, नगर व्यापार प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, उत्तराखण्ड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के निदेशक सतीश जोशी, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, लाइफ टाइम एचिवमेंट अवार्ड प्राप्त एवं क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद, अंतरष्ट्रीय खिलाडी खेमेंद्र गंगवार, किकबॉक्सिंग एशोसिएशन के महासचिव रोहित मखलोगा, राज्य ग्रेपलिंग संघ के सचिव विश्वनाथ राजपूत, एशियन पदक विजेता खिलाडी प्रज्ञा जोशी, अंतराष्ट्रीय खिलाडी नीलेश जोशी, राष्ट्रीय रेफरी विसान छेत्री, हिराम तिग्गा, वरदान वर्मा, आकाश उनियाल, चिराग धमीजा, सुमित वाल्मीकि, पैरा ओलंपिक खिलाडी नीरजा गोयल आदि उपस्थित थे।

फोटो कैप्शन 27 आरएसके 01 -ऋषिकेश में रविवार को आयोजित राज्य मार्शल आर्ट 2021 में प्रतिभाग करते कराटे खिलाड़ी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें