ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशराज्य आंदोलनकारियों की उपेक्षा कर रही प्रदेश सरकार

राज्य आंदोलनकारियों की उपेक्षा कर रही प्रदेश सरकार

दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने सहित अन्य मांगों को लेकर राज्य आंदोनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया है। मांगों पर कार्यवाई नहीं होने से आक्रोशित राज्य आंदोलनकारियों ने प्रदेश सरकार पर...

राज्य आंदोलनकारियों की उपेक्षा कर रही प्रदेश सरकार
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषFri, 15 Mar 2019 06:41 PM
ऐप पर पढ़ें

दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने सहित अन्य मांगों को लेकर राज्य आंदोनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया है। मांगों पर कार्यवाई नहीं होने से आक्रोशित राज्य आंदोलनकारियों ने प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।

शुक्रवार को हरिद्वार मार्ग स्थित शहीद स्मारक पर उत्तराखंड राज्य आंदोलन संयुक्त संघर्ष समिति एवं राज्य आंदोलन मंच की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में समिति के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य आंदोलनकारियों की उपेक्षा की जा रही है। प्रदेश गठन के 18 वर्ष बाद भी राज्य आंदोलनकारियों को उनका अधिकार नहीं मिल पाया है, जबकि राज्य का निर्माण करवाने में राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी जान तक गवां दी। लेकिन राज्य निर्माण के बाद भी उन्हें उचित सम्मान नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों ने ऋषिकेश एम्स से निकाले गए आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को दोबारा से नियुक्ति दिए जाने की मांग भी की। मौके पर युद्धवीर चौहान, विक्रम भंडारी, कर्मचंद, विक्रम भंडारी, प्रेमा नेगी, दर्शनी रावत, सुशीला शर्मा, गुड्डी डोभाल, जयंती नेगी, अनीता गैरोला, सुशीला पोखरियाल, चैता कंडवाल, बचन सिंह कंडवाल, जया डोभाल, सर्वेश्वरी कंडवाल आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें